दिल्ली में मेयर पद के लिए पार्षदों में लगी होड़; जानें AAP या BJP, किसका पलडा है भारी?

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में मेयर व उप मेयर चुनाव की घोषणा होते ही पार्षदों में होड़ शुरू हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास इस पद के लिए दावेदारों की कोई कमी नहीं है. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने इन चुनाव को लेकर मुस्तैद नज़र आ रही है. अब यह देखना काफी दिलचस्प साबित होगा कि 25 अप्रैल को होने वाले चुनाव में किसके सिर मेयर का ताज सजेगा.

Chunav

21 अप्रैल तक होगा नामांकन

21 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है. तब सभी पार्टियों के प्रत्याशियों से पर्दा उठेगा. किस पार्टी का दारोमदार किस प्रत्याशी पर रहेगा, इसको लेकर चर्चा चल रही है. भारतीय जनता पार्टी के पास चुनाव के लिए उम्मीदवारों की कमी नहीं है. पार्टी के पास ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जो 3 बार के पार्षद रह चुके हैं. इनमें गौतमपुरी वार्ड से पार्षद व पूर्व मेयर सत्या शर्मा, नीमा भगत शामिल हैं. इसके अलावा, रोहिणी ई वार्ड से पार्षद व पूर्वकालिक उत्तरी निगम में स्थायी समिति के चेयरमैन रहे प्रवेश वाही और गुलाब सिंह राठौर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इनपर टिकी नजर

भाजपा में 2 बार पार्षद रहने वालों में पूर्व मेयर व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष जय भगवान यादव और पूर्व स्थायी समिति के चेयरमैन संदीप कपूर, पूर्व उप मेयर योगेश वर्मा के अलावा कई चेहरों पर अबकी बार सबकी नज़रें टिकी हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से 5 बार के सबसे वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल का नाम लिस्ट में शामिल है. इसके अलावा, दरियागंज वार्ड से पार्षद सारिका चौधरी पर भी पार्टी विश्वास जता सकती है. उनका नाम पिछले साल आरक्षित श्रेणी से मेयर बनाने के लिए भी दौड़ में शामिल था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts