हरियाणा के यह Water Park हैं दिल्ली तक फेमस, समर वेकेशन के लिए टॉप डेस्टिनेशन

चंडीगढ़, Water Park | देश के तमाम राज्य आजकल भीषण गर्मी की चपेट में हैं. गर्मी से पीछा छुड़ाने के लिए एक ही विकल्प नजर आता है, वह है किसी हिल स्टेशन पर जाना. आर्थिक तंगी के कारण लोग इस इच्छा को मन में ही दबाकर रख लेते हैं. उसके बाद, ऐसे स्थान की तलाश की जाती है, जहां कुछ समय के लिए आप हिल स्टेशन जैसा महसूस कर सकें.

Water Park

आपकी इस परेशानी का हल भी हम बता देते हैं. अगर आप दिल्ली- NCR में रहते हैं, तो आपको हरियाणा के कुछ ऐसे फेमस वाटर पार्क के बारे में जरूर जानना चाहिए जो आपके मन में दबी इच्छाओं को पूरा करने का काम करेंगे.

गुरुग्राम का अप्पू घर

राजधानी दिल्ली से सिटी गुरुग्राम का अप्पू घर यहां का सबसे ज्यादा फेमस वाटर पार्क माना जाता है. 12 एकड़ में फैले इस वाटर पार्क में 15 वॉटर राइड्स हैं, जिस पर आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. इसके अलावा, पेंटिंग, रेसिंग, रेन डांस जैसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए भी यह जगह खास मानी जाती है. यहां बड़ों के लिए फीस ₹900, बच्चों के लिए ₹699 निर्धारित की गई है. मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन है.

‘आपणो घर’ रिजॉर्ट

गुरुग्राम का ‘आपणो घर’ रिजॉर्ट भी काफी ज्यादा आनंददायक है. 10 एकड़ में फैला वाटर पार्क आपकी गर्मी को छूमंतर कर देगा. यहां पुल डांस, द्विस्टर, रेन डांसिंग का भी आनंद उठाया जा सकता है. यहां झूलों की सवारी के साथ लजीज खाने का भी आनंद उठाया जा सकता है. यहां बड़ों के लिए ₹1599, बच्चों के लिए पैकेज फीस ₹1299 निर्धारित की गई है. मिलेनियम सिटी सेंटर यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

मुरथल का जुरासिक पार्क और सोनीपत का मोजालैंड

एनएच 44 पर मुरथल के पास जुरासिक पार्क है, जहां आप वाटर पार्क का आनंद उठा सकते हैं. सुबह 10:30 से शाम 6:30 बजे तक यह खुला रहता है. यहां ऑनलाइन बुकिंग पर ऑफर भी दिए जाते हैं. राजधानी से सटे सोनीपत में मोजालैंड एक ऐसी जगह है, जहां आप रेन डांस, ज्वालामुखी जलप्रपात, स्लाइड का आनंद उठा सकते हैं. इसके अलावा, स्काई साइकिलिंग, तीरंदाजी और शूटिंग जैसे स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी भाग लिया जा सकता है. गर्मियों के मौसम में यहां बर्फबारी का भी मजा उठा सकते हैं.

फरीदाबाद का अटलांटिक वॉटर वर्ल्ड

राजधानी के पास ही फरीदाबाद में अटलांटिक वॉटर वर्ल्ड पार्क स्थित है, जहां वाटर गेम्स के अलावा बाकी गतिविधियों का भी मजा उठाया जा सकता है. 5 एकड़ में फैले इस वाटर पार्क में शाकाहारी खाने की व्यवस्था की गई है. टिकट के समय ही यदि आप शाकाहारी बुफे को बुक करते हैं, तो आपको टिकट और खाने के खर्चे में ₹300 से ₹800 तक की छूट दी जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts