सरकार के इस कदम से फिर बढ़ेगी CNG- PNG की कीमतें, अब केवल घोषणा का इंतजार

नई दिल्ली | CNG वाहन चालकों और घर में पाइप वाली गैस (PNG) का कनेक्शन है, तो बस जल्द आपके ऊपर महंगाई की डबल मार पड़ने जा रही है. दरअसल, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को सस्ती एडमिनिस्टरड प्राइस मेकेनिज्म (APM) गैस का आवंटन 16 अप्रैल से और कम कर दिया जाएगा. इससे IGL और MGL जैसी कंपनियों को CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा करनी होगी. अनुमान जताया जा रहा है कि कीमतों में बढ़ोतरी होगी.

CNG

अब केवल घोषणा का इंतजार

IGL को अभी तक CNG के लिए 51 प्रतिशत APM गैस मिलती थी, जो अब घटकर 40% रह जाएगी. Money Control ने एक रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर यह भी बताया कि APM गैस की जगह नई- वेल गैस (new- well gas) दी जाएगी. इस कटौती से डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों की लागत बढ़ेगी, जिससे CNG की कीमत में फिर से बढ़ोतरी दर्ज होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, तेज हवाओं का अनुमान; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट

एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ने दी यह जानकारी

यस सिक्योरिटीज के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हर्षराज अग्रवाल ने बताया कि यह कटौती अप्रत्याशित है. कंपनियों को कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी स्थिति का विश्लेषण कर रही है और बाद में कीमतों पर फैसला लेगी. उन्होंने कहा कि वे अंतिम घोषणा का इंतजार करेंगे और उसके बाद कीमतें तय करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.