गोल्ड खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई कमी; जल्द उछाल आने की संभावना

नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको सोने की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. मंगलवार 15 अप्रैल को आज सोने की कीमतों में 250 रुपए तक की कमी दर्ज की गई है. देश के अधिकतर शहरों में गोल्ड की कीमतें 95650 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है. चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो चांदी की कीमत 99,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है.

GOLD SONA

कीमतों में आएगा बंपर उछाल

मंगलवार 15 अप्रैल आज चांदी की कीमतों में भी 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद कीमत 99,800 रुपए के आसपास आ गई है. देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87 हजार से 88,000 के बीच है. लखनऊ में गोल्ड की कीमत 87,690 रुपए प्रति 10 ग्राम, पटना में 87,540 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक चुनाव और टेरिफ की वजह से लगातार गोल्ड की कीमतों में हलचल बनी हुई है.

इस वजह से बढ़ रही कीमतें

इंटरनेशनल बाजार में भी सोने के महंगे होने की उम्मीद दिखाई दे रही है. कई एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतों में अगर गिरावट दर्ज की गई तो 6 महीने में यह 75,000 तक आ सकता है. अगर सोने में इंटरनेशनल टैरीफ के कारण हलचल दिखाई देती है तो गोल्ड की कीमत 138000 के आंकड़े को भी पार कर सकती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

भारत में गोल्ड की कीमत बढ़ने के कई सारे कारण होते हैं, इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में के दाम, सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार- चढ़ाव प्रमुख है. सोना केवल निवेश का जरिया ही नहीं है, यह पारंपरिक और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है. हमारे यहां पर खासकर शादी- विवाह और त्योहारों के समय गोल्ड की डिमांड काफी बढ़ जाती है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 95,650 रुपए10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड 87,690 प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.