ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. इस दौरान त्रिग्रही और पंचग्रही योग का भी निर्माण होता है. इसका प्रभाव देश दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी दिखाई देता है. बता दें कि चंद्रमा 22 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं. इस गोचर से पंचग्रही योग का निर्माण होगा, यह योग मीन राशि में बनेगा.
मीन राशि में शनि, चंद्रमा, बुध, शुक्र और राहु का अनोखा संयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान 3 राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें करियर और कारोबार में विशेष लाभ मिलने वाला है.
चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग काफी अच्छा साबित होने वाला है, यह योग आपकी राशि के कर्म भाव में बनने जा रहा है. ऐसे में आपको काम और कारोबार में सफलता मिलने वाली है, इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. व्यापारियों को जल्द ही कोई नया ऑर्डर मिल सकता है, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने वाली है. प्रमोशन के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे है.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग काफी अच्छा रहने वाला है, यह योग आपके भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है. जल्द ही, आपको देश- विदेश की यात्रा करने का मौका मिल सकता है. इस समय आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है, आपको हर कार्य में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
वृष राशि: पंचग्रही योग का बनना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. यह योग आपकी राशि के इनकम और लाभ स्थान पर बन रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों की इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलने वाला है. प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं, निवेश करने के लिए मौजूदा समय काफी अच्छा है. जिन लोगों का काम- कारोबार एक्सपोर्ट से जुड़ा हुआ है, उन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
