दिल्ली में बैन नहीं होंगे ऑटो रिक्शा, बिजली सब्सिडी पर भी सरकार ने लिया फैसला; इन लोगों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में अभी किसी भी ऑटो रिक्शा स्कूटर को बैन नहीं किया जाएगा. दिल्ली सरकार की मंगलवार को एक कैबिनेट मीटिंग हुई जिसके बाद परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने जानकारी दी की राजधानी में सभी गाड़ियां चलेंगी. किसी भी वाहन को बैन नहीं किया जाएगा. उन्होंने जानकारी दी कि आज हुई कैबिनेट बैठक में इसी मुद्दे पर चर्चा हुई है.

Delhi Meter Auto Rikshaw

वर्तमान में सरकार नई EV पॉलिसी को लेकर विश्लेषण कर रही है. उन्होंने कहा कि हालांकि राजधानी में ऑटो को बंद किए जाने को लेकर काफी समय से दुष्प्रचार हो रहा था, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. जनता के लिए जो सुविधा अच्छी होगी वही लागू की जाएगी.

बिजली सब्सिडी पर भी लिया अहम फैसला

इस बैठक में बिजली सब्सिडी को लेकर भी निर्णय लिया गया. बिजली मंत्री आशीष सूद ने जानकारी दी की सरकार द्वारा बिजली सब्सिडी को लेकर फैसला लिया गया है. राजधानी में किसानों 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों, वकीलों के चेंबर और मौजूदा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सरकार बिजली सब्सिडी का लाभ देती रहेगी. मंत्री ने कहा कि बीते काफी समय से राजधानी में ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही थी कि सरकार बिजली सब्सिडी को बंद करेगी, लेकिन आज लिए गए फैसले के बाद यह दुष्प्रचार भी खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

आदमी पार्टी पर बोला हमला

मंत्री आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी पर जमकर जवाबी हमले किए. उन्होंने कहा कि ऐसा दुष्प्रचार किया जा रहा था कि सरकार बिजली सब्सिडी को बंद करेगी. उन्होंने आप नेताओं पर व्यंग्य करते हुए कहा कि स्वघोषित बेरोजगार नेता हर दिन ऐसे अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन सरकार अपना काम करती रहेगी और सभी अफवाहों को रद्द कर देगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts