हरियाणा: 20 साल से पंचायती जमीन पर बसे परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक, केंद्रीय मंत्री खट्टर ने की घोषणा

चंडीगढ़ | हरियाणा के उन लोगों के लिए अच्छी खबर आई है, जो पंचायती जमीन पर काफी लंबे समय से रह रहे हैं. पानीपत में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा ऐलान करते हुए कहा गया कि पंचायती जमीन पर 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बने मकानों में 20 सालों से रह रहे लोगों को उनकी ज़मीन का मालिकाना हक दिया जाएगा.

CM Manohar Lal Khattar

ग्रामीण इलाकों का होगा सौंदर्यकरण

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा पानीपत की गीता यूनिवर्सिटी के हॉल में गांव नौल्था, नौल्था डुगरान और आसन की पंचायतों को संबोधित करते हुए घोषणा की गई कि ग्राम पंचायत की भूमि पर 500 वर्ग गज तक के 20 साल पुराने मकान के मालिकों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए प्रयासरत है. गांव में तालाबों और फिरनी का सौंदर्यकरण किया जाएगा और तालाबों में साफ पानी भरा जाएगा, ताकि पशुओं को पीने का साफ पानी मिल सके.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

ग्रामीणों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है. इस दौरान उन्होंने विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें प्राथमिकता से समाधान करवाने का आश्वासन दिया. प्रदेश के पंचायत खनन मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ई- लाइब्रेरी बनाई जाएगी और सभी गांव के बाहर शमशान घाट का निर्माण किया जाएगा. श्मशान घाट पहुंचने वाले रास्तों को पक्का बनाया जाएगा. ग्रामीण इलाकों में बिजली पानी की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts