हरियाणा बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, 58000 परिवारों को भेजे गलत बिजली बिल

चंडीगढ़ | हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर सामने आ रही है. बिजली कंपनियों द्वारा प्रदेश के करीब 57,717 बिजली उपभोक्ताओं को गलत बिजली के बिल थमा दिए गए हैं. इस पर प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज (Anil Vij) भी खासे नाराज नजर आ रहे हैं. उन्होंने बिजली कंपनियों को एक महीने के अंदर इन्हें ठीक करने के सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने जानकारी दी कि यूएचबीवीएनएल द्वारा 39,477 और डीएचबीवीएनएल द्वारा 18240 गलत बिजली बिल बनाए गए हैं, जिन्हें एक महीने के अंदर ठीक किया जाएगा.

Bijli Bill

मॉनिटरिंग के लिए बनेगा पोर्टल

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 57,717 बिजली उपभोक्ताओं के गलत बिजली बिल बनाए गए हैं. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन पोर्टल बनाए जाने के निर्देश दिए, जहां बिजली चोरी के मामलों की स्थिति देखी जा सके. इसी पोर्टल के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा और भुगतान के लिए एसएमएस का ऑप्शन भी दिया जाएगा. उन्होंने भारी राजस्व वाले चोरी के मामलों में चार्जशीट दायर कर मुख्यालय में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

होगी बकाया राशि की वसूली

अनिल विज ने जानकारी दी कि यूएचबीवीएन के 538.13 करोड़ और डीएचबीवीएन के 1500 करोड़ रुपए की बकाया राशि डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर बकाया है. इसे वसूलने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. यूएचबीवीएन द्वारा मई के महीने में 200 करोड़ और जून में 238 करोड़ रुपए की डिफॉल्टर राशि को वसूला जाएगा. इसी प्रकार डीएचबीवीएन द्वारा मई 2025 में 600 करोड़ और जून में 600 करोड़ रुपए की राशि को वसूला जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts