हरियाणा वालों को मिलेगी गर्मी से राहत, इन 6 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट; पढ़ें मौसम की ताजा अपडेट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा, दिल्ली- NCR सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. आए दिन तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है. अब जल्दी ही लोगों को बदन झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग द्वारा जल्द मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है. आने वाले दिनों में हरियाणा प्रदेश में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज़ की जाएगी.

Garmi 2

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

विभाग का मानना है कि जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसका असर राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा. आज 18 और 19 अप्रैल को इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार बने हुए हैं. इसी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शुक्रवार से हरियाणा के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. आज 18 अप्रैल और कल 19 अप्रैल को कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में प्रोपर्टी की खरीद- फरोख्त में धोखाधड़ी पर लगेगा अंकुश, HSVP लेकर आया शानदार नई योजना

इन जिलों में बरसात का अलर्ट जारी

कुछ इलाकों में बरसात के भी आसार बने हुए हैं. विभाग की दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र में बरसात का येलो अलर्ट और यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के लिए डार्क येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार बताए गए हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

20 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा. इसके बाद, तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा. बीते गुरुवार को प्रदेश के नारनौल में सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts