रेवाड़ी, Indian Railways | रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. रेवाड़ी से हिसार वाया भिवानी रेल रूट पर दोहरीकरण रेल लाइन कार्य के चलते 21 अप्रैल से 13 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके अलावा, 22 अप्रैल से 4 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. कोसली स्टेशन अधीक्षक महेंद्र सिंह मीणा ने बताया रेवाड़ी- हिसार रेलखंड के मानहेरू एवं भिवानी जं. स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है. इस कारण इस सेक्शन पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा. उपरोक्त कार्य के मद्देनजर रेवाड़ी- हिसार रेलखंड पर संचालित ट्रेनें प्रभावित रहेगी.
रद्द ट्रेनों की सूची
- रेवाड़ी से शाम 6 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 59632, रेवाड़ी- हिसार रेल 21 अप्रैल से 10 मई तक रद्द रहेगी.
- हिसार से सुबह 6:20 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 59631, हिसार- रेवाड़ी 22 अप्रैल से 11 मई तक रद्द रहेगी.
- भिवानी से सुबह 6:50 बजे वाली ट्रेन नंबर 54787, भिवानी- रेवाड़ी 22 अप्रैल से 11 मई तक रद्द रहेगी.
- रेवाड़ी से रात 9:36 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 54788, रेवाड़ी- भिवानी 22 अप्रैल से 7 मई तक रद्द रहेगी.
- हिसार से दोपहर 2:20 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 14715, हिसार- जयपुर 22 अप्रैल से 7 मई तक रद्द रहेगी.
- ढेहर का बालाजी से दोपहर 3:30 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 14706, ढेहर का बालाजी- भिवानी 28 अप्रैल से 8 मई तक रद्द रहेगी.
- भिवानी से सुबह 4:50 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 14705, भिवानी- ढेहर का बालाजी 28 अप्रैल से 8 मई तक रद्द रहेगी.
- जयपुर से सुबह 7 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 09733, जयपुर- भिवानी 22 अप्रैल से 7 मई तक रद्द रहेगी.
- भिवानी से शाम 4:05 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 09734, भिवानी- जयपुर 22 अप्रैल से 7 मई तक रद्द रहेगी.
- फाजिल्का से सुबह 8:45 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 14730, फाजिल्का- रेवाड़ी 22 अप्रैल से 7 मई तक रद्द रहेगी.
- रेवाड़ी से सुबह 9:25 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 54782, रेवाड़ी- बठिंडा 22 अप्रैल से 11 मई तक रद्द रहेगी.
- जयपुर से सुबह 5:10 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 14734, जयपुर- बठिंडा 22 अप्रैल से 7 मई तक रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
- ट्रेन नंबर 14029, श्रीगंगानगर- दिल्ली रेल 22 अप्रैल से 7 मई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी. यह हिसार- भिवानी बाईपास- रोहतक- रेवाड़ी होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 14030, मेरठ कैंट- श्रीगंगानगर 22 अप्रैल से 7 मई तक मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी. यह दिल्ली- रेवाड़ी- झज्जर- रोहतक- भिवानी बाईपास- हिसार होकर संचालित होगी.
- अजमेर से शाम 5:50 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 12983, अजमेर- चंडीगढ़ 2, 4 व 6 मई को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी वाया झज्जर- रोहतक से संचालित होगी.
- साबरमती से रात 8:55 पर चलने वाली ट्रेन नंबर 19415, साबरमती- कटरा रेल परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- रोहतक- भिवानी बाईपास हिसार से संचालित होगी.
