31 मई को शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, जल्द शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को दैत्यों के गुरु के नाम से जाना जाता है. वह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, मान- सम्मान, प्रेम, आकर्षण आदि का कारक माना जाता है. जैसे ही शुक्र की स्थिति में बदलाव होता है, तो कुछ जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाता है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है.

Jyotishi

31 मई को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन

इस समय शुक्र मीन राशि में विराजमान है. मई महीने के अंत में शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में 12 राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शुक्र के मेष राशि में जाने की वजह से किन राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है. शुक्र का यह राशि परिवर्तन 31 मई 2025 को सुबह 11:42 मिनट पर हो रहा है. इस दौरान शुक्र मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे और 29 जून तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं.

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

सिंह राशि: इस राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी शुक्र को कहा जाता है. शुक्र के कर्म भाव में होने की वजह से इस राशि के जातकों को जीवन में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. नौकरी पेशा जातकों को भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. जल्द ही, आपकी नौकरी की तलाश खत्म हो जाएगी. व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं, आपको बिजनेस में कई बेहतरीन आर्डर मिल सकते हैं.

तुला राशि: शुक्र देव पहले और आठवें भाव के स्वामी होकर सातवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, करियर में भी बदलाव देखने को मिलेगा. हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध एकदम बढ़िया रहने वाले हैं. व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. लव लाइफ अच्छी बनी रहेगी, आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहने वाला है.

मेष राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, लंबे समय से अटके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. घर व संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है. व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं, नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि मिल सकती है. इनकम के नए रास्ते खुलेंगे, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय में व्यतीत करने वाले है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

 

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.