खुशखबरी: महेंद्रगढ़ जिले में 18 सड़क मार्गों की होगी मरम्मत, फटाफट चेक करें लिस्ट

महेंद्रगढ़ | हरियाणा में सड़कों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले (Mahendragarh District) के 18 संपर्क मार्गो की विशेष मरम्मत की जाएगी, जिसपर 5.74 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. इसके लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने टेंडर जारी किया है. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों की दशा सुधारने का कार्य शुरू हो जाएगा. इन सड़कों की मरम्मत होने से 50 से ज्यादा गांवों को फायदा पहुंचेगा.

Road Sadak

गढ्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कें

वर्तमान में इन सड़क मार्गों पर गढ्ढे- ही- गढ्ढे नजर आ रहे हैं, जिससे आवाजाही करने में खासी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है. इन सड़कों की मरम्मत से गांवों की आपस में कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो जाएगी. मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से लिंक मार्गों का सर्वे किया गया था. उसके बाद, चिह्नित कर प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई थी. मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी किया गया है.

इन सड़कों की होगी विशेष मरम्मत

भुंगारका से नेहरू नगर, बलाहा कला से ढाणी दोचाना, बायल से ढाणी घरघाट वाया ढाणी हरनाथ, चेकमलिकपुर से नायन वाया ढाणी भगता वाया ढाणी जालपोड़ा, सिरोही बहाली से चेकमलिकपुर, ढाणी जाजमा से शहबाजपुर, नायन से ढाणी सांगा के सड़क मार्गों की विशेष मरम्मत पर 2.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

भूषण कला से सेका, हाजीपुर से धरसू और महरमपुर से गहली सड़क मार्गों की मरम्मत पर 26.89 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी. इसी प्रकार बवानियां से झींगावन, कुकसी से श्योपुरा वाया खेड़की व निंबी से बैरावास सड़क मार्ग की मरम्मत पर 1.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे. तुर्कियावास से गोकलपुर, गोमला से खैराना, घड़ी से कलवाड़ी मार्ग की मरम्मत पर 65.57 लाख रुपये और ढाणा से मोड़ी, ककराला से चेलावास मार्ग की मरम्मत पर 74.49 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.