हरियाणा में 5 मई को होगी मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम एजेंडो पर लगेगी मुहर

चंडीगढ़ | हरियाणा में आगामी 5 मई को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कई जरूरी फैसले लिए जाएंगे. हरियाणा सरकार (Haryana Govt) बैठक की तैयारी में जुटी हुई है. इस बैठक में कई अहम एजेंडों पर लग सकती है. इनमें मुख्य रूप से लाडो लक्ष्मी योजना, CET के नियमों में बदलाव व ग्रुप सी व डी पदों की सीधी भर्ती के लिए नए नियम शामिल है.

HSSC

CET का इंतजार कर रहे लाखों युवा

इसके लिए सीएमओ के अधिकारी लगे हुए हैं, ताकि इन सभी जरूरी एजेंडों को कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जा सके. मुख्यमंत्री सैनी द्वारा बीते बजट सत्र में लक्ष्मी लाडो योजना की घोषणा की गयी थी. इसके तहत, 5 हजार करोड़ रुपये के बजट का भी प्रावधान किया गया है. दूसरी तरफ लाखों युवा CET परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं.

CET से पहले नियमों को मिलेगी मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में ग्रुप सी व ग्रुप डी पदों की सीधी भर्ती के लिए नियमों को भी मंजूरी दी जाएगी. हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को भर्ती नियम बनाने के लिए निर्देशित किया था. राज्य अधिकारियों द्वारा इसका भी एजेंडा तैयार किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि सीईटी होने से पहले इन नियमों को मंजूरी मिलेगी. ये रूल्स हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) भर्ती प्रक्रिया नियम- 2025 कहलाएंगे.

यह भी पढ़े -  HKRN विवाद पर बोले दिग्विजय चौटाला, कहा- गलत नहीं था मेरा अनुरोध

खाली पदों की मांग भेजी जाएगी HSSC

सीधी भर्ती भी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ही होगी. इसके तहत, सभी विभागों और सरकारी संगठनों के प्रमुख ग्रुप सी के रिक्त पदों के लिए अपनी मांगें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को प्रस्तुत करेंगे. ग्रुप डी पदों के लिए मांग मानव संसाधन निदेशालय हरियाणा को भेजी जाएंगी.

विभागों से मांग मिलने पर भर्ती के लिए खाली पदों को आयोग द्वारा विज्ञापित किया जाएगा. विज्ञापन जारी होने पर कर्मचारी चयन आयोग सीईटी अंकों, एचटेट योग्यता की मेरिट लिस्य के आधार पर पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.