भारतीय रेलवे: गर्मियों में यात्रियों का सफर होगा आसान, इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

रेवाड़ी | गर्मियों की छूट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के हित में कई कल्याणकारी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि उनका सफर सुविधाजनक तरीके से पूरा हो सकें. इसी कड़ी में रेलवे द्वारा कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है, ताकि यात्रियों को सीट उपलब्ध हो सके.

Train Railways

इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

  • बीकानेर- दिल्ली सराय- बीकानेर में बीकानेर से 30 अप्रैल तक और दिल्ली सराय से 2 मई तक 1 सेकंड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है.
  • दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 30 अप्रैल और उदयपुर सिटी से 1 मई तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों में बढ़ोतरी हुई है.
  • अजमेर- अमृतसर- अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 30 अप्रैल और अमृतसर से 1 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी हुई है.
  • अजमेर- दिल्ली राय रोहिल्ला- अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 30 अप्रैल तक 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी हुई है.
  • जयपुर- दिल्ली कैंट- जयपुर ट्रेन में जयपुर से 30 अप्रैल तक और दिल्ली कैंट से 2 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे में बढ़ोतरी हुई है.
  • बीकानेर- हरिद्वार- बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 30 अप्रैल तक एवं हरिद्वार से 1 मई तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.
  • जयपुर- दिल्ली सराय- जयपुर डबलडेकर रेलसेवा से 30 अप्रैल तक 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी हुई है.
  • मदार- रेवाड़ी- मदार रेलसेवा में 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है.
यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

रेवाड़ी- जयपुर ट्रेन में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

  • रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी रेलसेवा में 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी हुई है.
  • रेवाड़ी- हिसार- रेवाड़ी रेलसेवा में 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है.
  • जयपुर- रेवाड़ी- जयपुर रेलसेवा में 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.