PRT की चयन सूची नहीं हुई जारी, HSSC ऑफिस पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थी

चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को जो राहत दी थी, उन्हें अभी तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के फैसले का इंतजार है. हाईकोर्ट ने बीती 5 फरवरी को निर्णय सुनाया था. आयोग ने पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र अस्वीकार कर दिए थे क्योंकि उन्होंने पुराने सर्टिफिकेट अपलोड किए थे. हाईकोर्ट ने आयोग के निर्णय को रद्द करार दिया था.

HSSC Panchkula

फाइनल सिलेक्शन लिस्ट में बदलाव संभावित

हाईकोर्ट ने याचिकाएं स्वीकार की थी और निर्देश दिया था कि जिन पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को फ्रेश प्रमाण पत्र जमा न कराने के वजह से जनरल कैटेगरी में भेज दिया था, उन सभी को पिछड़े वर्ग का लाभ दिया जाए. हाईकोर्ट के इस फैसलें से ग्रुप सी कैटेगरी के कई पदों की फाइनल सिलेक्शन लिस्ट में बदलाव हो सकता है. हालांकि, हाईकोर्ट ने कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की थी पर काफी वक्त हो गया है. आयोग ने अभी तक यह रिजल्ट संशोधित नहीं किया है.

CET के लिए ना एजेंसी तय ना तारीख

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर जरूर इस विषय पर गंभीर हैं. उम्मीदवार भी उनसे भी मिलकर आग्रह करते रहते हैं. फिलहाल, नए सीई टी की भी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भी 2- 3 बार बैठकें हो चुकी है, पर अभी तक न तो एजेंसी फाइनल नहीं हो पा रही है और न ही तारीख तय हो पा रही है.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

सीईटी देने के इच्छुक युवा इंतजार कर रहे हैं ताकि वे तैयारी कर पाये. CET के लिए भर्ती नियम भी बनाए जाने है और सीईटी में भी संशोधन होना है. आने वाली 5 मई को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें भर्ती नियम और सीईटी संशोधन को मंत्रिमंडल से मंजूर कराया जाना है.

PRT की चयन सूची नहीं हुई जारी

दूसरी तरफ हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग ने मेवात कैडर के पीआरटी रिक्त पदों को भरने के लिए वर्ष 2024 में आग्रह पत्र भेजा था. आयोग ने विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगने के बाद लिखित परीक्षा भी ले ली थी. पर अभी तक इसकी चयन सूची जारी नहीं हुई है.

HSSC ऑफिस पहुंचे अभ्यर्थी

अपने रिजल्ट कों घोषित करने का आग्रह करने पीआरटी अभ्यर्थी मंगलवार को पंचकूला स्थित HSSC ऑफिस पहुंचे. महिला अभ्यर्थी छोटे बच्चों को लेकर ऑफिस पहुंची थी वहीं कई अभ्यर्थी बुजुर्ग माता- पिता और परिवार के सदस्यों के साथ आए थे. इस प्रकार लगभग 100 अभ्यर्थी एचाएसएससी कार्यालय पहुंचे थे. पीआरटी अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किया जाए, ताकि उन्हें रोजगार मिल पाये.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.