हरियाणा में बढ़ा गर्मी का सितम, चार जिलों में पारा पहुंचा 40 के पार; लू का अलर्ट

हिसार, Haryana Weather Update | हरियाणा में गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुकी है. तापमान में दिनों दिन इजाफा दर्ज किया जा रहा है. भीषण गर्मी के चलते इंसानों के साथ जानवर भी परेशान नजर आ रहे हैं. हालात यह है कि प्रदेश के चार जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी से राहत मिलने के भी आसार न के बराबर हैं.

Garmi Summer Health Body Hot

लू का अलर्ट

विभाग द्वारा लू का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. आने वाले 3 से 4 दिनों में गर्मी में और ज्यादा इजाफा होगा. कल बुधवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया. 41 डिग्री सेल्सियस के साथ हिसार जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा. बीते 24 घंटे के दौरान मौसम में भी काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिला है.

यह भी पढ़े -  गैस किल्लत के बीच हरियाणा में बढ़ा PNG का दायरा, नए कनेक्शन का बड़ा आंकड़ा आया सामने

प्रदेश के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 2.1 डिग्री दर्ज की गिरावट भिवानी जिले में दर्ज की गई. यहां का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस किया गया. वहीं, नारनौल में एक डिग्री के बढ़ोतरी के बाद तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगे ऐसा रहेगा मौसम

विभाग द्वारा आज 24 अप्रैल को प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. उसके बाद, 25 अप्रैल को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, न्यू और पलवल के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 26 और 27 अप्रैल को जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, पलवल, न्यू और फरीदाबाद के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts