चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप C और D की सरकारी नौकरियों के लिए एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET को अनिवार्य किया गया है. अभी तक यह परीक्षा ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए एक- एक बार आयोजित हो चुकी है. अब दोबारा से परीक्षा होनी है. परीक्षा होने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला जाएगा. इस पोर्टल पर युवाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा.
आरक्षित श्रेणी के युवा बनवा लें नए सर्टिफिकेट
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट आयोग द्वारा पहले ही जारी की जा चुकी है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा पहले ही कहा जा चुका है कि सभी युवा अपने कागजात तैयार रखें. ऐसे में जो भी युवा आरक्षित श्रेणी से संबंधित है, वह अपने नए सर्टिफिकेट अवश्य बनवा लें. बीसीए, बीसीबी, एससी, EWS सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2025 के बाद और सीईटी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख से पहले का होना चाहिए.
कराएं रजिस्ट्रेशन
जो उम्मीदवार बीसीए, बीसीबी कैटेगरी में क्रीमी लेयर से बाहर के होंगे, उन्हें अपना बीसीए, बीसीबी का नवीनतम सर्टिफिकेट लेना होगा. यह 1 अप्रैल 2025 के बाद और अंतिम तिथि से पहले का जारी होना चाहिए. ऐसे में जो भी युवा आरक्षित श्रेणी से संबंधित है और CET की परीक्षा देने जा रहे हैं वह पहले ही अपने डॉक्यूमेंट तैयार कर ले, ताकि रजिस्ट्रेशन के वक्त उन्हें कोई भी समस्या ना हो.
