चंडीगढ़ | हरियाणा के युवा लम्बे वक़्त से CET परीक्षा का इंतजार कर रहें है. ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहें लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि हरियाणा में कॉमन एलिजिबलिटी टेस्ट (CET) की तारीख करीबन फाइनल हो चुकी है. परीक्षा को लेकर हरियाणा सीएम ऑफिस (CMO) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) कई दौर की मीटिंग कर चुके है.
31 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
इस बैठक में CET मई महीने के अंत में कराना निर्धारित हुआ है. 28 या 30 मई को HSSC द्वारा ये परीक्षा करवाई जाएगी. इसके पीछे कारण यह भी है कि मई के लास्ट तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. ग्रुप C और D के लिए करीबन 31 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अतिरिक्त, परीक्षा में नकल रोकने के लिए सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने जा रही है.
HSSC ने परीक्षा के लिए तैयार किया ड्राफ्ट
हर केंद्र पर CCTV कैमरे से नज़र रखी जाएगी. राज्य में ऐसा पहली बार होगा कि ग्रुप C और D के लिए होने वाले CET में 40 लाख से ज्यादा युवा आवेदन कर रहे हैं. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के सूत्रों की माने तो ग्रुप D में लगभग 17 लाख युवा शामिल होंगे और ग्रुप C में लगभग 14 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. HSSC ने एग्जाम कराने के लिए मसौदा तैयार कर लिया है.
2 मई से OTR पोर्टल खुलने की संभावना
अभी तक जो ड्राफ्ट तैयार हुआ है. उसके मुताबिक, 2 मई से वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू होने की संभावना है. उससे पहले पोर्टल तैयार किया जा रहा है, ताकि युवाओं को रजिस्ट्रेशन करते समय कोई परेशानी ना हो. अप्रैल के अंतिम हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में यह विज्ञापन जारी हो सकता है.
