पानीपत | आमतौर पर अब लोगों ने गर्मियों के कपड़े खरीदने शुरू कर दिए हैं. सर्दियों के कपड़ों को संभाल कर रख दिया है. ऐसे में लोग मार्केट का रुख किए हुए हैं. असमंजस की स्थिति तब आती है, जब उन्हें शॉपिंग के दौरान अपने बजट का भी ध्यान रखना पड़ता है. आज हम आपको हरियाणा के पानीपत में स्थित एक ऐसी दुकान के बारे में जानकारी देंगे, जहां पर आप कम दामों में अच्छी क्वालिटी के कपड़े खरीद सकते हैं. यहां आपको लेडिस जेंट्स और बच्चों तक के कपड़े काफी किफायती रेट में मिल जाते हैं.
पानीपत संडे मार्केट
ऐसा भी माना जाता है कि यहां किलो के भाव में कपड़े मिल जाते हैं. पानीपत के संडे मार्केट एक प्रसिद्ध मार्केट के तौर पर अपनी पहचान बन चुकी है. यहां की मार्केट को सरोजिनी नगर मार्केट से भी बेहतर माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बहुत कम कीमत पर ढेर सारी शॉपिंग की जा सकती है. यहां ऐसा भी माना जाता है कि इस मार्केट से कपड़े लेकर सरोजिनी नगर में जाकर बेचे जाते हैं. हर रविवार के दिन लगने वाली इस मार्केट को संडे मार्केट के तौर पर जाना जाता है. यहां कपड़े जूते और घर का सामान भी मिल जाता है.
मिलता है घरेलू सामान
यहां व्यापारी कम कीमत पर कपड़े खरीदते हैं और अपने लोकल मार्केट में ले जाकर बेचते हैं. यहां शर्ट, पैंट- शर्ट और कपड़े के सामान काफी कम कीमत में मिल जाते हैं. जूते के लिए भी मार्केट को खास तौर पर जाना जाता है. यहां आपको स्नीकर्स और सैंडल भी मिल जाते हैं. इसके अलावा, बिस्तर, परदे और सजावट के सामान भी यहां से खरीदे जा सकते हैं. खिलौने, गहने और सौंदर्य के सामान भी यहां पर उपलब्ध हैं. यह शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित है, जो कि सुबह से शाम तक खुली रहती है.
