जॉब डेस्क, Chandigarh Anganwadi Jobs | अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको बता दे कि समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से कॉल ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ये भर्ती अनुबंध आधार पर एक वर्ष के लिए होगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है वह ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन भेज सकता है. पुरुष व महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार अपने आवेदन भेज सकते हैं. उम्मीदवार अपना आवेदन डाक के माध्यम से या फिर स्वयं जाकर जमा करवा सकते हैं.
आगे आपको पदों से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है की खबर को अंत तक पढ़े. पदों से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करें तथा उसके बाद ही आवेदन भेजें.
| Chandigarh Anganwadi Vacancy 2025 |
| Organization |
Chandigarh Child and Women Development |
| Post Name | Call Operator |
| Vacancies | 03 |
| Salary/ Pay Scale | Rs: 25,389-/ Per Month |
| Job Location | Chandigarh |
| Last Date to Apply | 02 May 2025 |
| Mode of Apply | Offline |
| Category | Chandigarh Contract Jobs |
| Official Website | Chdsw.gov.in |
| Official Notification | Click Here |
| Application Form | Click Here |
| Join Jobs Group | Click Here |
हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें – Haryana Jobs
| Important Dates |
आवेदन करने की शुरू तिथि : 27 अप्रैल 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02 मई 2025 (दोपहर 3:00 बजे तक)
| Education Qualification |
आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से स्नातक पास होने चाहिए. इन पदों के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसके पास हिंदी, अंग्रेजी और/या क्षेत्रीय भाषाओं में अच्छा संचार कौशल हो और जिसके पास दूरसंचार /वेब आधारित प्रासंगिक प्रणालियों पर काम करने की अपेक्षित योग्यता और अनुभव हो.
| Application Fee |
किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
| Age Limit |
न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
अधिकतम आयु : 37 वर्ष
| Vacancy Details |
कुल पद: 03
| How to Apply |
- इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफ़लाइन आवेदन करने होंगे.
- सबसे पहले दिए गए ऑनलाइन लिंक को खोलें. अपना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें.
- फॉर्म में अपनी मूलभूत जानकारी भरें. फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज लगाएं.
- भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते “O/o Member Secretary, UTCPS, Sector 19- B (Opposite House No- 1042), Chandigarh” पर सभी दस्तावेजों सहित डाक के माध्यम से पहुंचा दें.
- जो उम्मीदवार दोनों इकाइयों यानी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक इकाई के लिए अलग- अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा.
- कृपया सुनिश्चित करें कि प्रत्येक आवेदन अलग- अलग हो और उसमें उस विशिष्ट पद से संबंधित आवश्यक विवरण शामिल हों जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं.
| Selection Process |
उम्मीदवारों का चयन किस आधार पर होगा
1. इंटरव्यू
2. डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
3. मेडिकल परीक्षा
नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.
