HKRN के तहत लगे TGT शिक्षकों को हरियाणा सरकार ने दी बड़ी राहत, 1 साल के लिए बढ़ा कॉन्ट्रैक्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे टीजीटी शिक्षकों को सरकार की तरफ से बड़ी राहत प्रदान की गई है. सरकार ने एचकेआरएन से हटाए गए सरप्लस टीजीटी अध्यापकों के कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. जी हां, आपको बता दें कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे सरप्लस टीजीटी अध्यापकों के कॉन्ट्रैक्ट को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है.

Ladies Teacher

1 साल के लिए बढ़ा कॉन्ट्रैक्ट

ऐसे में इन अध्यापकों का रोजगार सुनिश्चित रहेगा. सरकार की तरफ से हटाए गए टीजीटी टीचर्स की फिर से नियुक्ति के आदेश जारी किए गए है. सरकार ने इस आर्डर में 31 मार्च 2026 तक टीजीटी का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने के लिए कहा है. सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को तुरंत प्रभाव से ज्वाइनिंग करवाने के निर्देश जारी दिए गए है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के रण में उतरी हरियाणा BJP, मेयर पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार

मौलिक शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

कॉन्ट्रैक्ट की सभी शर्तें पहले की तरह जारी रहेगी. मौलिक शिक्षा विभाग की तरफ से यह आर्डर जारी किए गए है. अगर इन सरप्लस टीजीटी अध्यापकों की संख्या के बारे में बात करें, तो इन टीचरों की संख्या 252 है, जिन्हें सरकार की तरफ से राहत प्रदान की गयी है. ऐसे में सरकार ने इन अध्यापकों को दोबारा से ज्वाइनिंग करवाने के आदेश जारी किए हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.