चंडीगढ़ | हरियाणा के ITI पास उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है. बता दें कि आईटीआई पास उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और नौकरी हासिल कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी आईटीआई पास आउट है, तो आवेदन कर सकते हैं और नौकरी प्राप्त कर सकते हैं.
15 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन
डीसी विक्रम यादव की तरफ से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि हरियाणा सरकार के अधीन सभी विभागों जैसे बोर्ड, कॉरपोरेशन एवं निगमों आदि के कार्यालयों में अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत ट्रेड अप्रेंटिस लगने के लिए आईटीआई पास इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. उम्मीदवार 15 मई तक ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं.
अंतिम तारीख के बाद नहीं होगा आवेदनों पर विचार
उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है. रजिस्टर्ड कार्यालयों में अप्रेंटिस के तौर पर काम करने के लिए वर्ष 2025 की द्वितीय अनुसूची के द्वितीय चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं. उनके द्वारा स्पष्ट किया गया कि द्वितीय चरण के लिए निर्धारित लास्ट डेट तक प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा. आवेदन भरने की तारीख के बाद कोई भी आवेदन आएगा वह स्वीकृत नहीं होगा.
यह रहेगी योग्यता
इसके बारे में विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाईट www.itiharyana.gov.in पर उपलब्ध है. आवेदन करने वाला आईटीआई पास उम्मीदवार हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए या दसवीं कक्षा हरियाणा राज्य से ही पासउट होना चाहिए या उम्मीदवार चंडीगढ़ (यू.टी) का स्थाई निवासी हो. उसने हरियाणा या चंडीगढ़ में स्थित किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से एन.सी.बी.टी.ए / एस.सी.बी.टी. के तहत आईटीआई कोर्स पास किया होना चाहिए.
डीसी विक्रम यादव ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रतिष्ठान में अप्रेंटिसशिप के लिए उपलब्ध सीटों में से 20 प्रतिशत सीटों पर अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को एवं 27 प्रतिशत सीटों पर पिछड़ी श्रेणी के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
भरें खुद का मोबाइल नंबर व आधार नंबर
जो भी आवेदक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उन सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में खुद की Email I.D., अपना मोबाइल नंबर व अपना आधार नंबर सही दर्ज करें. पोर्टल की तरफ से सभी सूचनाएं उम्मीदवार की ईमेल/ मोबाईल नंबर पर ही भेजी जाएगी. किसी भी जानकारी के लिए निकटतम राजकीय आईटीआई संस्थान में भी संपर्क कर सकते हैं. इसके बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं.
