यमुनानगर में किशोरी से कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म, अब मां ने कर दिया ये कांड

यमुनानगर । पहले सौतेले पिता ने 14 वर्षीय किशोरी को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी. अब उसकी मां जबरदस्ती किशोरी की शादी 25 वर्षीय युवक के साथ कर रही थी. बाल विवाह की सूचना महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी भानु गोड़ को लगी, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवाया.

yamunanagar news

मां करवा रही थी किशोरी का जबर्दस्ती बाल विवाह 

किशोरी की मां ने थाने में हंगामा मचा दिया और वह बेहोश हो गई. वह टीम को कह रही थी कि आज नहीं तो कल,  वह अपनी बेटी की शादी कर ही देगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने किशोरी को बालकुंज छछरौली में भेज दिया. वही दूल्हे से लिखित में लिया कि वह तब तक किशोरी से शादी नहीं करेगा,  जब तक उसकी उम्र 18 वर्ष नहीं हो जाती.

भानु गौड़ ने बताया की फर्कपुर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में शुक्रवार को बाल विवाह की सूचना मिली थी. टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने पाया कि दुल्हन की उम्र 14 साल है, जबकि दूल्हा 25 साल का है. किशोरी की शादी जबरदस्ती गुपचुप तरीके से करवाई जा रही थी. दूल्हे के साथ भी तीन, 4 लोग ही आए थे. किशोरी की मां उसकी शादी जबरदस्ती करवाना चाहती थी, जब उसे थाने में ले जाया गया, तो वहां पर भी वह हंगामा करने लगी .

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

दूसरे पिता ने किया था किशोरी से दुष्कर्म

जांच के दौरान सामने आया कि किशोरी की मां ने दूसरी शादी कर रखी है, किशोरी पहले पति की संतान है. काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने बताया कि उसकी जबरन शादी की जा रही थी. सौतेला पिता उस पर गलत नजर रखता था. उसके साथ दुष्कर्म भी कर चुका है. इसकी शिकायत थाने में दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. वह जेल में बंद है और मामला कोर्ट में चल रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.