हरियाणा के विभिन्न जिलों में बनेगी औद्योगिक टाउनशिप, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके

चंडीगढ़ | हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. बता दें कि बेरोजगारों के लिए जल्द ही रोजगार के रास्ते खुलने वाले हैं. हरियाणा सरकार (Haryana Govt) औद्योगिक विकास को लेकर अहम कदम उठा रही है. इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे. राज्य के 10 जिलों में इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनने जा रही है.

Industries Udyog Factory

विभिन्न भागों में होगा विकास

इससे न सिर्फ उद्योगों को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि इससे राज्य के विभिन्न भाग भी विकसित होंगे. खासतौर पर 3 मुख्य राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के किनारे इन टाउनशिप को स्थापित करना उद्योगों के लिए सहूलियत का काम करेगा, क्योंकि इससे माल की ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन जैसे काम आसान हो जायेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 8वीं के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, 4 साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति

स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए मौके

इस प्रोजेक्ट से विभिन्न जिलों में औद्योगिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी, जिससे नए कारखाने, फैक्ट्रियाँ और बिजनेस सेंटर खुलेंगे. इसके साथ ही, स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को एक महीने का वक़्त दिया है, ताकि इस प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट तैयार हो पाये.

इन जिलों में बनेगीइंडस्ट्रियल टाउनशिप

  • गुरुग्राम
  • हिसार (हिसार एयरपोर्ट के पास)
  • सिरसा
  • भिवानी
  • नारनौल
  • फरीदाबाद
  • जींद
  • अंबाला
  • कैथल
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.