हरियाणा के दिव्यांग कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से राज्य के दिव्यांग कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है. सरकार के इस फैसले से दिव्यांग कर्मचारियों की मौज होने वाली है. दरअसल, दिव्यांग कर्मचारियों के लिए प्रमोशन में रिजर्वेशन देने का ऐलान किया गया है. बता दें कि 40 प्रतिशत या उससे ज्यादा दिव्यांगता वाले कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह पदोन्नति में आरक्षण दिया जाएगा.

Divyang Disable Job

इनको नहीं मिलेगा लाभ

यह लाभ सरकारी विभागों, बोडों, निगमों और सरकारी कंपनियों में बेंचमार्क दिव्यांग कर्मचारियों को मिलेगा, जिससे वह उच्च श्रेणी के पदों पर प्रमोट हो पाएंगे. यह प्रमोशन उच्च श्रेणी के न्यूनतम स्तर तक के पद पर दिया जाएगा. प्रथम श्रेणी पदों पर कार्य कर रहें दिव्यांगों को यह लाभ नहीं मिलेगा. दिव्यांग कर्मचारियों को सैद्धांतिक आधार पर समूह ए के सबसे निचले स्तर तक प्रमोशन में रिजर्वेशन का लाभ देने पर विचार किया जाएगा, पर इसके लिए उन्हें पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

मानव संसाधन विभाग ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव के अधीन काम कर रहे मानव संसाधन विभाग ने इस बारे में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड- निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रबंध निदेशक, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों, एसडीएम और सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को निर्देशित कर दिया है. ग्रुप डी के अंदर काडर कैपेसिटी में बेंचमार्क विकलांगता वाले कर्मचारियों को निम्नतम पायदान पर प्रमोशन मिलेगा.

ग्रुप ए कर्मचारियों को प्रमोशन में रिजर्वेशन नहीं मिलेगा. पदोन्नति में रिजर्वेशन का बेनिफिट नोशनल आधार पर प्रदान किया जाएगा. सभी डिपार्टमेंटस के लिए अतिरिक्त पदों (एक विशिष्ट अवधि के लिए विशेष परिस्थितियों में सृजित स्थायी पद) के सृजन का भी सुझाव पेश किया गया है, ताकि विभिन्न ग्रेड में अधिकारियों की परस्पर सीनियोरिटी पर प्रभाव न हो और प्रशासनिक असुविधा से बचाव हो पाये.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.