हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, 3 महीने के लिए बढ़ा कॉन्ट्रैक्ट पीरियड

चंडीगढ़ | हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को सरकार द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया है. हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के जरिये विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में लगे अनुबंध कर्मचारियों के एग्रीमेंट पीरियड में वृद्धि कर दी गयी है. यह खबर उन हजारों अनुबंध कर्मचारियों के लिए काफ़ी राहत भरी है, जो HKRNL के जरिये राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं.

Employee

अनुबंध कर्मचारियों को राहत

यह अवधि 30 जून 2025 तक विस्तारित की गयी है, जो HKRNL द्वारा 25 मार्च 2025 को जारी की गए शर्तों के अधीन है. यह फैसला सरकार (मानव संसाधन विभाग) की ओर से इस मामले पर विचार करने के बाद लिया गया है. राज्य सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को राहत देने और नई पॉलिसी आने तक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है. इससे पहले इन अनुबंध कर्मचारियों का अनुबंध 31 मार्च को खत्म हो गया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

रूल्स का प्रारूपण फाइनल

इस बीच हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 में संशोधन को अधिसूचित कर दिया गया है. इसके रूल्स का प्रारूपण फाइनल स्टेज पर है. अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, वित्त और योजना विभाग को इस बारे में सूचना भेज दी गयी है. यह जानकारी सरकार के मुख्य सचिव के लिए अधीक्षक, मानव संसाधन- 3 ने दी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.