हरियाणा CET के लिए बने परीक्षा केंद्रों की होगी वेरिफिकेशन, 17 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग लगातार CET की तैयारी में लगा हुआ है. कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने मुख्य सचिव को लेटर लिखकर भेजा है. इस पत्र में मांग की गयी है कि सीईटी को लेकर जो 2300 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. उन सेंटरों की पुलिस वेरिफिकेशन कराई जाए, ताकि परीक्षा से पहले यह जानकारी मिल पाये कि किस परीक्षा केंद्र में परीक्षा ली जा सकती है और किसमें नहीं.

HSSC Panchkula

HSSC ने बनाया परीक्षा का ड्राफ्ट

अब मुख्य सचिव वेरिफिकेशन को लेकर दिशा निर्देश जारी करेंगे. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा का ड्रॉफ्ट बना लिया है. इस बार ग्रुप सी के लिए होने वाले सीईटी में लगभग 17 लाख परीक्षार्थी परीक्षा शामिल हो सकते हैं. अगर ग्रुप डी भी मिला लें, तो यह आंकड़ा 30 लाख तक जा सकता है. परीक्षा के ड्राफ्ट को सरकार के सामने पेश किया जाएगा. सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग विज्ञापन को जारी करेगा. विज्ञापन जारी करने को लेकर जो पोर्टल तैयार किया गया है, उसका फाइनल ट्रायल पहले ही किया जा चुका है.

एक हफ्ते का अंतराल

आयोग के अध्यक्ष एडवोकेट हिम्मत सिंह आयोग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ निरंतर बैठक कर रहे हैं. उन्होंने मुख्य सचिव के साथ भी बैठक की है. संभावना है कि ग्रुप सी व ग्रुप डी के सीईटी में एक हफ्ते का अंतराल होगा. आयोग ने परीक्षा की तारीख तय नहीं की है. जब केंद्रों की रिपोर्ट आ जाएगी, तब इनमें से कुछ सेंटर कट भी सकते हैं वहीं कुछ नए भी जुड़ सकते हैं.

यह भी पढ़े -  नए स्वरूप में नजर आएंगे हरियाणा के ग्रामीण इलाके, मॉडल अभियान के तहत मिलेगी यह खास सुविधाएं

आयोग के सूत्रों के मुताबिक, सीईटी को लेकर सरकार के लेवल पर गहन विचार विमर्श किया गया है और यह निर्धारित किया गया है कि अबकी बार न सिर्फ हरियाणा, बल्कि चंडीगढ़ में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.

चंडीगढ़ में भी बनेंगे परीक्षा केंद्र

इसके लिए सेंटरों की संख्या फिक्स की जाएगी. चंडीगढ़ के स्कूलों व कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जिस एजेंसी से परीक्षा कराने का फैसला लिया है, उसके अधिकारियों के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है. पोर्टल भी रेडी है, जैसे ही सरकार स्वीकृति देगी पोर्टल को खोल दिया जाएगा. पोर्टल खुलने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन कर पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.