हरियाणा ग्रुप D भर्ती में पहली बार मिलेगा कोटे का बेनिफिट, OSC व DSC वर्ग के लिए पद रिज़र्व

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा में ग्रुप डी के 7596 पदों को भरा जाएगा. सरकार ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है. इन पदों में OSC व DSC वर्ग के लिए 1209 पदों को आरक्षित किया गया है. सरकार द्वारा ऐसा फैसला इतिहास में पहली बार किया गया है. हरियाणा में कोटा व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य सरकार पहली बार सरकारी विभागों, बोर्ड- निगमों, स्वायत्त संस्थाओं और सरकारी कंपनियों की भर्ती में इसका लाभ प्रदान कर रही है.

Exam Jobs

पिछले साल किया गया वर्गीकरण

हरियाणा में सरकारी नौकरी में अनुसूचित जाति के 20 फीसदी आरक्षण को लागू करने के बाद इसका लाभ सबसे पहले ग्रुप डी भर्ती में दिया जाएगा. राज्य सरकार ने बीते साल सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के 20 फीसदी रिजर्वेशन को वंचित अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति कैटेगरी में वर्गीकृत किया था. सरकार की नोटिफिकेशन के अनुसार, 10 फीसदी पद DSC व 10 फीसदी OSC के लिए रिजर्व होंगे.

DSC व OSC के लिए 1209 पद रिज़र्व

सरकार द्वारा ग्रुप डी के 7596 पदों पर होने वाली भर्ती में 1,209 पद वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के लिए रिज़र्व किए गए हैं. इनमें डीएससी के लिए 605 और ओएससी के लिए 604 पोस्ट्स होगी. भर्ती में डीएससी और ओएससी के अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग- ए (बीसीए), पिछड़ा वर्ग- बी (बीसीबी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), दिव्यांग खिलाड़ियों और एक्स सर्विसमैन को भी रिजर्वेशन का बेनिफिट दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में रौद्र रूप धारण करेगी गर्मी, इस तारीख से राहत मिलने के बनें आसार

नई व्यवस्था से दूर होगी असमानताएं

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) स्कोर के आधार पर होगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के जरिये जल्द ही ग्रुप डी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. उनका कहना है कि सभी वर्गों के लिए रिजर्वेशन की नई व्यवस्था इनकी असमानताओं को दूर करने और आरक्षण लाभों के बिना किसी पक्ष के वितरण को सुनिश्चित करने की तरफ बेहतरीन कदम है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.