रेवाड़ी के दुकानदार की बेटी खुशी ने लहराया परचम, बनी 10वीं की टॉपर; पढ़े सक्सेस स्टोरी

रेवाड़ी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा आज 17 मई 2025 को दसवीं कक्षा का एनुअल रिजल्ट डिक्लेयर किया गया. रेवाड़ी के बालियर कलां गांव की खुशी ने टॉप 3 में शामिल होकर अपने माता- पिता का मान बढ़ाने का काम किया है. खुशी ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर टॉप 3 में जगह बनाई है. खुशी के पिता शहर में कॉस्मेटिक शॉप चलाते हैं और उनकी माता गृहणी हैं. खुशी और उसका भाई शहर के श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं.

Khusi Rewari Haryana Board

स्कूल में होगा सम्मान समारोह

बेटी की सफलता पर अब परिवार के साथ स्कूल में भी जोश का माहौल है. इसी कारण सोमवार को स्कूल प्रबंधन द्वारा खुशी के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया है. खुशी के इंग्लिश और गणित में 100 में से 100 अंक आए हैं, वहीं गृह विज्ञान और विज्ञान में 99 अंक आए हैं.

इस विषय में जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में हर दिन छुट्टी के बाद 2 से 3 घंटे की एक्स्ट्रा क्लास लगाई जाती थी. इसके अलावा, खुशी घर जाकर भी तीन से पांच घंटे की पढ़ाई करती थी. वह हर साल क्लास में टॉप करती आ रही थी. इस विषय में उन्हें पूरी उम्मीद थी कि अबकी बार बोर्ड परीक्षा में भी वह अच्छा रैंक लेकर आएंगी.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के बीच हरियाणा BJP विधायिका ने दिया कुंवारों को ऑफर, वोट दो शादी करवाओ

रेवाड़ी लगातार दूसरे साल बना अव्वल जिला

ऐसा लगातार दूसरी साल हुआ है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे में रेवाड़ी जिले ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. पिछले साल 2024 में घोषित हुए नतीजे में भी जिला पहले स्थान पर रहा था. इस उपलब्धि पर डीसी अभिषेक मीणा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सभी अध्यापकों, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को शुभकामनाएं दी हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts