महेंद्रगढ़ हल्के को मिली करोड़ों रुपए की सौगात, CM ने किया इन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के सीएम नायब सैनी (Nayab Saini) आज महेंद्रगढ़ दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित धन्यवाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस योजना उनके साथ कैबिनेट में शामिल सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक कंवर सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

CM Nayab Singh Saini

करोड़ों रुपए की सौगात

सीएम नायब सैनी ने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को 152 करोड़, 87 लाख 92 हजार रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी. इसमें 81 करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपए की लागत राशि से तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन और 71 करोड़ 38 लाख 62 हजार रुपए की लागत से तैयार होने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

इन परियोजनाओं का उद्घाटन

  • कोथल खुर्द गांव में 33 kV सब- स्टेशन
  • बसई से खेडी तलवाना सड़क
  • मालडा सराय से पाथेडा सड़क
  • झगडौली से झुक सड़क
  • सतनाली से बाढ़ड़ा सड़क
  • महेंद्रगढ- सतनाली- लोहारु सड़क
  • खुडाना से गढ़ी सड़क
  • नांवा से डालनवास सड़क
  • बलाना से सोहला सड़क
  • महेंद्रगढ विधानसभा की 5 सड़कों की मरम्मत
  • रिवास गांव में लुवास विश्वविद्यालय का भवन
यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज के 'अनाथ' डिपो की कहानी सुनकर चौंक जाएंगे आप, रोजाना 350 बसों की आवाजाही; खुद की कोई नहीं

जल परियोजनाएं

  • धोली, जाट व भुरजट गांव की पेयजल योजना: 9.18 करोड़ रुपए
  • पालडी पनिहारा व भगडाना का जलघर: 6.00 करोड़ रूपए
  • बेरी गांव का जलघर: 4.64 करोड़ रुपए

इन परियोजनाओं का शिलान्यास

  • पशु चिकित्सा परियोजनाएं: महेंद्रगढ व खातोदडा के पशु हस्पताल: 80.58 लाख
  • प्रशासनिक भवन: नांवा में पीसीवी भवन: 69.07 लाख

जल संसाधन परियोजनाएं

  • बुडिन गांव में तालाबों के लिए पाइप लाइन: 4.86 करोड़ रुपए
  • जोनावास गांव के तालाब के लिए पाइप लाइन: 1.30 करोड़ रुपए
  • महेंद्रगढ कस्बे के जलघरों व बुस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत कार्य के लिए: 19.18 करोड़ रुपए

सड़क निर्माण परियोजनाएं

  • डुलाना- बवानिया सड़क
  • महेंद्रगढ- अटेली सड़क
  • खातोदडा से नांगल माला सड़क
  • खातोद- बुडिन सड़क
  • नांगल सिरोही से कोथल खुर्द सड़क
  • पाली से जेरपुर सड़क
  • सतनाली लोहारू से बाबा रामफल दास मंदिर सड़क
  • गांव झुक से माजरा सड़क
  • महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की आठ अलग- अलग सड़कों की मरम्मत
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.