HSSC के पोर्टल पर गलत सर्टिफिकेट अपलोड कर रहें युवा, ग्रुप D के 7596 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी की भर्तियों में वंचित अनुसूचित जातियों (DSC) और अन्य अनुसूचित जातियों (OSC) के रिजर्वेशन को लेकर नए आर्डर दिए हैं. आयोग की साइट पर धड़ाधड़ सर्टिफिकेट अपलोड किये जा रहे हैं. कर्मचारी चयन आयोग के संज्ञान में यह आया कि कुछ गैर चयनित पास वंचित अनुसूचित जातियों (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जातियों (ओएससी) के अभ्यर्थियों द्वारा पोर्टल पर एजुकेशन सर्टिफिकेट अपलोड किये जा रहे हैं.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

7596 पदों पर भर्ती

यह सर्टिफिकेट भर्ती में रिजर्वेशन के लिए मान्य नहीं होता है, बल्कि इसके लिए रिजर्वेशन सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है. हरियाणा सरकार की तरफ से हाल ही में ग्रुप डी के लिए होने वाली भर्तियों में डीएससी व ओएससी श्रेणी के उम्मीदवारों को अपने रिजर्वेशन सर्टिफिकेट अपलोड करने के लिए कहा गया था. इन अभ्यर्थियों को ग्रुप डी भर्ती में रिजर्वेशन मिलेगा. सरकार HSSC के जरिये ग्रुप D के 7596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करने का ऐलान कर चुकी है.

OSC व DSC के लिए पद आरक्षित

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट स्कोर के आधार पर होगा. इससे पारदर्शी और मेरिट- आधारित चयन प्रक्रिया हो पायेगी. हरियाणा में ऐसा पहली बार है, जब ग्रुप डी भर्ती में वंचित अनुसूचित जातियों (डीएससी) के लिए 605 पद और अन्य अनुसूचित जातियों (ओएससी) के लिए 604 पद रिजर्व किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

अपलोड करें यह सर्टिफिकेट

सरकार के इस निर्णय के बाद कुछ गैर चयनित उत्तीर्ण वंचित अनुसूचित जातियों (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जातियों (ओएससी) के अभ्यर्थी भी आयोग की तरफ से खोले गए पोर्टल पर एजुकेशन सर्टिफिकेट अपलोड करने लगे. ऐसे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसे लेकर इंटरनेट मीडिया पर लिखा है कि आप सभी अभ्यर्थी अपना डीएससी और ओएससी रिजर्वेशन सर्टिफिकेट ही अपलोड करें. इसी के आधार पर ही युवाओं को रिजर्वेशन का बेनिफिट मिल सकेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.