हरियाणा के इन जिलों में बदला स्कूलों का टाइम, फटाफट चेक करें नया समय

चंडीगढ़ | हरियाणा में चारों तरफ गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. मई के महीने में ही सूर्य देवता अपनी परम सीमा पर चमक रहे हैं. ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. गर्म हवाओं से बच्चों के बीमार होने का खतरा है. गर्मी के कारण टेंपरेचर 45 डिग्री तक जा चुका है. ऐसे में स्कूल जाने और लौटने पर बच्चे इससे प्रभावित हो रहे हैं. इसी को देखते हुए सरकार द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया गया है.

School Holiday

स्कूलों की टाइमिंग बदलने की उठाई थी मांग

बता दे कि फतेहाबाद और सिरसा जिले के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. कक्षा 1 से 8 तक का समय बदल दिया गया है. नए आदेश के अनुसार स्कूलों का वक़्त सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है. सोमवार को स्कूल की टाइमिंग को बदलने के लिए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिला था और स्कूल समय में बदलाव की मांग उठाई थी. अभी तक सरकारी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

अब यह होगा स्कूलों का समय

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक करने के लिए कहा था. इसके बाद  जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने इस प्रस्ताव को उपायुक्त के पास भेजा. उपायुक्त की तरफ से इसको स्वीकृति दे दी गई और हीट वेव से बचाव और जल संरक्षण को लेकर एडवाइजरी जारी की. इसी प्रकार सिरसा के स्कूलों में भी एक से आठवीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7:00 से 12:00 तक रहेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.