हरियाणा: HTET परीक्षा का इंतजार हुआ खत्म, 26 और 27 जुलाई को होगा परीक्षा का आयोजन

भिवानी | हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का जो युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म होगा. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष की तरफ से जानकारी दी गई है कि HTET परीक्षा जुलाई महीने में होगी. बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार का कहना है कि परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

HTET

जुलाई महीने में होगी परीक्षा

आने वाली 26 और 27 जुलाई को एचटेट परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए आधिकारिक नोटिस भी जारी हो चुका है. ऐसे में जो भी युवा एचटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनका एग्जाम 26 और 27 जुलाई को होगा. सरकार ने बोर्ड के इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है. बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि परीक्षा के लिए बायोमेट्रिक जांच सीसीटीवी कैमरे आदि की तैयारी 2 हफ्ते में कर ली जाएगी.

करीब साढ़े 3 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) पहले नवंबर-दिसंबर में होनी थी. इसके लिए शेड्यूल भी बना लिया गया था और आवेदन फार्म भी भरवा लिए गए थे. लगभग साढ़े 3 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था. पर अचानक से परीक्षा स्थगित कर दी गई. इसके बाद, 2 बार शेड्यूल बनाकर नई तिथियों के लिए आवेदन किया गया, लेकिन सरकार से अनुमति नहीं मिली.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

होम डिस्ट्रिक्ट में बनेंगे एग्जाम सेंटर

परीक्षा के लिए केंद्र गृह जिलों में ही बनाए जाएंगे ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या ना आए. प्रश्न पत्र को लेकर किसी प्रकार के सवाल ना उठे इसकी भी तैयारी कर ली गयी है. यदि कोई अभ्यर्थी PRT, TGT और PGT की तीनों परीक्षा देना चाहता है तो उसका भी ध्यान रखा जाएगा. इस प्रकार लंबे समय से अटक रही एचटेट की परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित हो जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.