रेवाड़ी में भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों का बदला समय, अब इस समय लगेंगे स्कूल

रेवाड़ी | भीषण गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. इसका असर इंसानों के साथ- साथ पशु- पक्षियों पर भी पड़ रहा है. स्कूली बच्चे भी बदन झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान हैं क्योंकि उन्हें ऐसे मौसम में स्कूल जाना पड़ रहा है. ऐसे में बृहस्पतिवार से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है.

School Holiday

अब पहली कक्षा से आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक खोले जाने के निर्देश जारी किए गए हैं. इस दौरान स्टाफ 1:30 बजे तक उपस्थित रहेगा. उपायुक्त अभिषेक मीणा ने इस विषय में आदेश जारी कर दिए हैं.

आगामी आदेशों तक यही रहेगा समय

कुछ जिलों में समय में बदलाव पहले ही हो चुका है. बुधवार को उपायुक्त अभिषेक मीणा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों में समय के बदलाव की जानकारी दी गई. विद्यार्थियों को गर्मी से बचाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं. वीरवार से जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक कक्षाएं लगेंगी. इस विषय में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्कूल मुखियाओं को सूचित करने के निर्देश जारी किए गए हैं. आगामी आदेशों तक इन बदले हुए समय पर कक्षाएं लगाई जाएंगी.

काफी समय से की जा रही थी मांग

इसके अलावा विद्यार्थियों को गर्मी से बचाने के लिए विभिन्न निर्देश दिए गए हैं. इनमें ORS घोल के पैकेट वितरित करवाना, विद्यार्थियों को समय- समय पर पानी पिलवाना आदि शामिल है. बताते चलें कि बीते काफी समय से जबरदस्त गर्मी पड़ रही है, जिस कारण विद्यार्थियों के परिजन और अध्यापक संघ भी स्कूलों के समय में बदलाव की मांग कर रहे थे. इस कारण अब स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts