NCR में फोरलेन बनेगी 13 किमी लंबी यह सड़क, लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

गुरुग्राम | हरियाणा की नायब सैनी सरकार सूबे में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं. नए हाइवे और एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है और साथ ही प्रमुख सड़क मार्गों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है. इसी कड़ी में गुरुग्राम- फर्रूखनगर- झज्जर सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने की तस्वीर साफ हो गई है. इस संबंध में भूमि अधिग्रहण की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है.

Sadak Road

कैबिनेट मंत्री ने दिखाई गंभीरता

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह इस सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने को लेकर काफी गंभीर थे. हाल ही में चंदू और आसपास के गांवों के लोगों ने उनसे मुलाकात करते हुए इस सड़क मार्ग को जल्द फोरलेन बनाने की मांग की थी.

बता दें कि साल 2013 में गुरुग्राम- झज्जर सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना बनाई गई थी लेकिन उस समय झज्जर जिले में इस सड़क मार्ग को फोरलेन नही बनाया गया था. लेकिन अब 13 किलोमीटर लंबे इस हिस्से को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. चंदू गांव के सरपंच विकास यादव ने बताया कि फर्रूखनगर-गुरुग्राम सड़क मार्ग फोरलेन बनने से बड़े स्तर पर ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा.

उन्होंने बताया कि धनकोट चौक पर और चंदू गांव में लगने वाला ट्रैफिक जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. यहां धनकोट चौक के आसपास काफी सोसायटियां विकसित हो चुकी है. ऐसे में स्थानीय लोगों को यहां ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. पिछले सप्ताह इन सोसायटी में रहने वाले लोगों और कई गांवों के लोगों ने इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर से मुलाकात की थी. उस समय उन्होंने लोगों को जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग का निर्माण करने और ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया था.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

जल्द मिलेगी मुआवजा राशि

भूमि अर्जन अधिकारी व नायब तहसीलदार सुमन तेवतिया ने बताया कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. जिन-जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित हुई है, उनके बैंक अकाउंट में जल्द ही मुआवजा राशि जारी कर दी जाएगी. इसके लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता से पूरा रिकार्ड मांगा गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.