चंडीगढ़ पुलिस विभाग में होगी 400 पदों पर भर्ती, पूरा होगा युवाओं का सपना

चंडीगढ़ | हरियाणा में पुलिस में शामिल होने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि जल्द ही चंडीगढ़ पुलिस विभाग में भर्ती होने वाली है. जो युवा लंबे समय से चंडीगढ़ पुलिस भर्ती (Chandigarh Police Bharti) का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है. पूरे देश में पुलिस डिपार्टमेंट में नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं के बीच चंडीगढ़ पुलिस सबसे पहली पसंद है.

POLICE

पुलिस विभाग ने बढ़ाई भर्ती की तैयारी

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से पुलिस विभाग में खाली पदों को लेकर निर्देश जारी किये जा चुके है. पुलिस विभाग ने भी भर्ती को लेकर तैयारियों की गति बढ़ा दी है. चंडीगढ़ पुलिस द्वारा अगले पूरे साल में करीबन 400 कांस्टेबल से लेकर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की जाएगी. ऐसे में इस भर्ती में शामिल होकर आप अपना पुलिस में जाने का सपना पूरा कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  KV Rewari Jobs: रेवाड़ी में निकली विभिन्न पदों पर वैकेंसी, आप भी करें अप्लाई

जल्दी पूरा होगा सपना

सभी युवा अपनी तैयारी सुचारु रूप से करते रहे. जल्द ही चंडीगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. इसके बाद, युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा और उनका पुलिस में जाने का सपना साकार हो पाएगा. पूरे देश में पुलिस विभाग में नौकरी हासिल करने वाले युवाओं के लिए चंडीगढ़ पुलिस पहली पसंद है. ऐसे में आपके पास चंडीगढ़ पुलिस में शामिल होने का शानदार मौका है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.