ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव भी देश- दुनिया के साथ सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. जल्द ही जून महीने की शुरुआत होने जा रही है. इस दौरान चार बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होने वाला है. शुक्र ग्रह जून महीने की शुरुआत में ही राशि परिवर्तन करने जा रहे है.
जून महीने में सूर्य, बुध के साथ- साथ मंगल भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें अपने करियर में विशेष लाभ मिलने वाला है.
चमकेगा इन राशियों का भाग्य
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए जून का महीना काफी अच्छा साबित होगा, क्योंकि इस महीने गुरु की सप्तम दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी. ढेया के बावजूद भी धनु राशि के लोगों को लाभ मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही है. जल्द ही, आपको धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा. साथ ही, आप वाहन या प्रॉपर्टी का भी लेनदेन कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला महीना काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. शुक्र मेष राशि में विराजमान होकर स्वयं की राशि तुला पर दृष्टि रखेंगे, जिससे आपको करियर में विशेष सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. कुल मिलकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
कुंभ राशि: इस राशि के जातको के लिए आने वाला महीना काफी अच्छा रहने वाला है. मंगल और राहु की दृष्टि इसके सप्तम भाव में पड रही है, इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. साथ ही, आपको इस समय भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के बीच तरक्की होगी. इस महीने शुक्र मेष राशि में विराजमान होकर स्वयं की राशि तुला में दृष्टि रखेंगे, जिससे इन्हें विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. काम पर आपको क्लिग का सहयोग मिलेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
