रेल यात्री ध्यान दें! अगले महीने रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

रेवाड़ी | रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, गांधीनगर- जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है. इस वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. कई ट्रेनें रूट डायवर्ट से संचालित होकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी.

Train Railways

रूट डायवर्ट से चलेगी ये ट्रेनें

  • दिल्ली सराय- बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 7 जून को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीामाधोपुर और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • पोरबंदर- मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो 6 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • जैसलमेर- काठगोदाम रेलसेवा जो 1, 4 व 7 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर- डेगाना- रतनगढ- लोहारू- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर और लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

रूट डायवर्ट से चलेगी पोरबंदर- दिल्ली सराय

  • लखनऊ- साबरमती रेलसेवा जो 3 जून को लखनऊ से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग भरतपुर- सवाईमाधोपुर- जयपुर होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन गंगापुर सिटी, बयाना और सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • पोरबंदर- दिल्ली सराय रेलसेवा जो 3 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.