हरियाणा CET के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, रखें यह सावधानियां अन्यथा रद्द हो सकता है आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानि CET के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. सभी इच्छुक उम्मीदवार 12 जून को रात 11:59 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए 28 मई से 12 जून तक का समय दिया गया है. रजिस्ट्रेशन के वक्त सभी उम्मीदवारों को अपनी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होगी, ताकि उन्हें आगे जाकर कोई समस्या ना हो.

Haryana CET HSSC CET

गलत दस्तावेज से हो सकता है आवेदन रद्द

आयोग द्वारा भी इसे लेकर सूचना जारी की जा रही है. आवेदक 12 जून की रात 11.59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यदि कोई उम्मीदवार गलत दस्तावेज अपलोड करता है या श्रेणी चयन में त्रुटि करता है, तो उसका आवेदन रद्द हो सकता है.

रंगीन फोटो और साइन करें अपलोड

आयोग के मेंबर भूपेंद्र चौहान ने कहा कि आवेदकों कों रंगीन नए फोटो और साफ हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे. उन्हें शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण सही भरना होगा. सभी आवेदक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करें, क्योंकि आगामी सभी सूचनाएं इसी के जरिये प्राप्त की जाएंगी. ऐसे में सभी उम्मीदवार पूरी सावधानी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करें. युवाओं की सहायता के लिए एचएसएससी ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

हेल्पलाइन नंबर जारी

HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट जारी की. उसमें कहा कि अभ्यर्थी सीईटी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी प्रकार की भी जानकारी लेना चाहते हैं, तो वह सीईटी हेल्पलाइन नंबर 9063493990 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.