महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, करोड़ों के विकास कार्यों का किया ऐलान

करनाल | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने गुरुवार को राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम करनाल जिले के असंध के सालवन गांव में आयोजित हुआ. मुख्यमंत्री सैनी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान, साहस और धैर्य का प्रतीक रहा है.

Nayab Singh Saini

CM ने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को जयंती की शुभकामनाएं भी दीं.

करोड़ों का ऐलान

मुख्यमंत्री सैनी ने समारोह के दौरान गांव में विकास कार्यों की भी घोषणा की. उन्होंने नहर के दोनों किनारों को पक्का करने, असंध- जींद रोड को फोरलेन करने और ₹88 करोड़ की लागत से 186 किलोमीटर लंबी सड़कों के रखरखाव का ऐलान किया. 16 सड़कों की विशेष मरम्मत, 123 किलोमीटर लंबी 41 सड़कों के रखरखाव और इसके लिए बजट के आवंटन की घोषणा भी की. इसके अलावा, ₹9 करोड़ की लागत से असंध बाईपास का निर्माण, ₹5 करोड़ से सालवन गांव में सामुदायिक केंद्र और अन्य कार्यों के लिए ₹5 करोड़ अतिरिक्त देने की भी घोषणा की गई.

विधायक ने उठाई यह मांग

इस अवसर पर असंध के विधायक योगेंद्र राणा, राजपूत सभा के अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह और ग्राम पंचायत के सरपंच जयवीर फौजी ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगें रखीं. मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया. विधायक योगेंद्र राणा ने असंध को जिला बनाने की भी मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts