हरियाणा HTET के लिए आवेदन शुरू, 5 दिन के लिए खुला पोर्टल

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)  के लिए आवेदन पोर्टल को एक बार फिर से खोल दिया गया है. ऐसे में जो भी हुआ हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और पहले किसी कारण आवेदन नहीं कर पाए थे वह अब HTET परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

HTET

5 जून तक करें अप्लाई

आवेदन 1 जून से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 5 जून तक आवेदन कर पाएंगे. बोर्ड की तरफ से परीक्षा की तारीखों का ऐलान पहले किया जा चुका है. HTET परीक्षाएं 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 3 लेवल के लिए है. लेवल 1 PRT कहता है तो वह टीचर आते हैं, जो पहले कक्षा से पांचवी कक्षा तक पढ़ाते हैं. लेवल 2 TGT के अंतर्गत वह टीचर्स है जो छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक पढ़ाते हैं तथा लेवल 3 PGT में वह शिक्षक है जो नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

 26 और 27 जुलाई को होगी परीक्षा

HTET के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जून 2025 निर्धारित की गई है. करेक्शन की तिथि 6 से 7 जून 2025 रहेगी. पीजीटी एग्जाम 26 जुलाई को होगा तथा पीआरटी व टीजीटी एग्जाम 27 जुलाई 2025 को आयोजित होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.