हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का बयान, CET में अब ओल्ड डोमिसाइल भी कर पाएंगे अपलोड

चंडीगढ़ | हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए 28 मई से 12 जून तक का समय दिया गया है. ऐसे में सभी उम्मीदवार 12 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने है.

HSSC Panchkula

HSSC का बड़ा फैसला

इन दस्तावेजों में कुछ दस्तावेज ऐसे हैं जो नए होने चाहिए, जबकि कुछ दस्तावेज पुराने हो तो भी चल जाएंगे. ऐसे में उम्मीदवारों के बीच यह संशय बना हुआ है कि कौन से दस्तावेज मान्य होंगे. रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को आ रही समस्याओं को देखते हुए कर्मचारी चयन आयोग ने निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) के लिए तिथि की बाध्यता को समाप्त कर दिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदल जाएगा पढ़ाने का तरीका, मास्टर जी को मिलेगी खास ट्रेनिंग

चेयरमैन ने पोस्ट कर दी जानकारी

अब तक लाखों युवा सीईटी के लिए आवेदन कर चुके हैं. कुछ अभ्यर्थियों को सीईटी रजिस्ट्रेशन के दौरान सर्टिफिकेट को लेकर कुछ परेशानी आई थी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये जानकारी दी कि निवास प्रमाण पत्र के लिए किसी भी प्रकार की तिथि की बाध्यता नहीं होगी.

अपलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी

अभ्यर्थी किसी भी तिथि के सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते है, वह सर्टिफिकेट मान्य रहेंगे. चेयरमैन का कहना है कि डीएससी व ओएससी सर्टिफिकेट के लिए भी किसी भी प्रकार की तिथि की बाध्यता नहीं होगी. अभ्यर्थी किसी भी तिथि के सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं और ये सभी मान्य होंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.