झज्जर जिले के 29 गांवों के पास 1 करोड़ ईनाम जीतने का मौका, सरकार की इस योजना का उठाना होगा फायदा

झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले की 2 दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इन्हें आदर्श सौर गांव बनने की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने एक योजना शुरू की हैं, जिसके तहत सबसे ज्यादा सोलर पैनल लगवाने वाले गांव को ईनाम के रूप में 1 करोड़ रुपए की धनराशि मिलेगी. इस योजना में 5 हजार से ज्यादा आबादी वाले 29 गांवों को शामिल किया गया है.

Gaon Village

6 महीने चलेगा कम्पिटीशन

जिला उपायुक्त रविन्द्र पाटिल ने बताया कि केंद्र सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलाई गई है. इस योजना का एक घटक मॉडल सौर गांव हैं, जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में एक आदर्श सौर गांव विकसित करना है. चयनित गांवों में सोलर उपकरण अपनाने के लिए 6 महीने तक कम्पिटीशन चलेगा, जिसकी समयावधि 3 जून से 2 दिसंबर तक रहेगी. सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गांव को मॉडल सोलर गांव बनाया जाएगा और यहां सौर ऊर्जा के क्षेत्र में जनहित कार्य किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा कांग्रेस विधायक के बयान से गर्माया सूबे का सियासी पारा, 5 मई को हनुमानजी के भंडारे में लेंगे बड़ा फैसला

योजना में शामिल गांवों के नाम

डीसी रविन्द्र पाटिल ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने पर पर्यावरण प्रदुषण कम करने में मदद मिलेगी और इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने अधिक्षक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सरपंच और ग्राम सचिवों के माध्यम से गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस योजना की जानकारी पहुंच सकें.

इस योजना में गुभाना, गोच्छी, बामनोली, बिरधाना, खेड़ी खुम्मार, अकेहड़ी मदनपुर, मातन, बराही, कानौंदा, साल्हावास, खरहर, मेहराणा, बिरोहड़, भापड़ौदा, बहू, पाटौदा, आसोदा टोडरान, खानपुर खुर्द, दुजाना, बूपनिया, दुल्हेड़ा, बहराणा, मातनहेल, रोहद, माजरा डी, मांडौठी, बादली, छारा और डीघल गांव को शामिल किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.