ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध ग्रह को तर्क, वितर्क, विवेक, शिक्षा, ज्ञान, व्यापार, बुद्धि, आदि का कारक ग्रह माना जाता है. बुध की स्थिति में बदलाव का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध एक राशि में 15 दिनों तक ही विराजमान रहते हैं. ऐसे में वह महीने में 2 बार राशि परिवर्तन कर लेते हैं.
आज बुध ने किया मिथुन राशि में प्रवेश
आज 6 जून को बुध ग्रह अपनी स्वयं की राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके है. ऐसे में इस राशि में आते ही भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण भी हो रहा है. जून महीने के मध्य में बुध की सूर्य के साथ युति भी होगी, जिस वजह से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. एक ही महीने में बुध के 2 बार राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं.
मिलेगा बुधादित्य राजयोग का लाभ
सिंह राशि: इस राशि के जातकों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है. दोनों ही राजयोग का लाभ इन्हें मिलने वाला है. समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, धन की बचत करने में भी आप कामयाब रहेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, आपको लाभ मिलेगा. इस अवधि में अगर आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी. आप अपने जुनून से कई कार्य को सफल तरीके से समाप्त करने वाले हैं.
धनु राशि: इस राशि के लग्न भाव पर बुध ग्रह की दृष्टि पड़ेगी, जिससे व्यापार कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. जल्द ही, आपके ऐश्वर्य और मान- सम्मान में वृद्धि होगी. बुध के कारण संपत्ति वाहन आदि लेने का सपना आपका पूरा हो सकता है. करियर के क्षेत्र में भी विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, अगर आप व्यापार करने की सोच रहे है तो आपके लिए समय काफी अच्छा है. आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा, आपका स्वभाव भी काफी अच्छा रहेगा. चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडिटर, पब्लिशर, लेखन, शिक्षक या फिर बैंकर्स आदि के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों पर भी बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है. इन्हें भद्र महापुरुष और बुधादित्य राजयोग का विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी, करियर में भी इनको विशेष सफलता मिलने वाली है. कुल मिलाकर इस राशि के जातकों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहेगी और इन्हें भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
