ज्योतिष | शनि ढाई साल में अपनी चाल परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इन्हें से सबसे धीमी गति से चाल चलने वाले ग्रह के नाम से भी जाना जाता है. 29 मार्च 2025 को शनि देव (Shani Dev) ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे की शनि इस राशि में कब तक विराजमान रहेंगे और इसका किन राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है.
शनि देव मौजूदा समय में मीन राशि में विराजमान है. यहां वह 3 जून 2027 तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस दौरान शनि अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं, अर्थात वह कभी सीधी चाल चलेंगे तो कभी वक्री चाल चलेंगे. शनि के इस चाल में बदलाव से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.
इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव
वृषभ राशि: शनि की राशि परिवर्तन का प्रभाव इस राशि के जातकों पर दिखाई देगा. शनि देव इस राशि के दसवें और नवे भाव के स्वामी है और 11वें भाव में विराजमान है. ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. यह अपने अंदर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा महसूस करेंगे. आप मेहनत से जो भी कार्य करेंगे आपको उसमें सफलता मिलेगी. करियर को लेकर भी आपके कई बड़े सपने पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मेष राशि: इस राशि के जातकों पर भी शनि की चाल में बदलाव का प्रभाव दिखाई देने वाला है. इन्हें व्यापार में कई बेहतरीन मौके मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां काफी फायदेमंद हो सकती है, आप अपने लक्ष्य को पाने में भी सफल रहेंगे. आपके व्यवहार से कई बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं, व्यापार का विकास और विस्तार हो सकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
