शहर की सुंदरता को लेकर गुरुग्राम नगर निगम का नया अभियान, नागरिकों को मिलेगा स्वच्छ और हराभरा वातावरण

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले को हरा- भरा बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में नगर निगम की पर्यावरण एवं स्थिरता विंग को नए सिरे से गठित किया गया है. शहर की सौंदर्यकरण को लेकर इसे और अधिक मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया गया है.

Gurugram Global City Sehahr Town

अब शहर के सभी पार्कों में पीने के स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए शोधित पानी आपूर्ति लाइन बिछाई जाएगी. साथ ही, बागवानी कचरे के निपटान के लिए अलग जगह की पहचान कर इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा.

नगर निगम उठाएगा कदम

गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा के सुझावों पर अब शहर को सुंदर बनाने की दिशा में फ्लाईओवर और बेस्ट पार्क प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी. इससे न केवल शहर हरा- भरा और सुंदर बनेगा, बल्कि लोगों में भी शहर को साफ- सुथरा रखने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. इन एक्टिविटीज से लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी. यह भी योजना है कि जो भी बेस्ट पार्क चुना जाएगा, उस क्षेत्र में और ज्यादा विकास कार्यों के लिए राशि खर्च की जाएगी. इससे संबंधित नागरिक अपने- अपने इलाकों के विकास के लिए जागरूक होंगे. एक अच्छे माहौल के साथ प्रतियोगिता भावना का विकास होगा. साथ ही, शहर के पार्कों का भी कायाकल्प हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

नगर निगम आयुक्त ने की अधिकारियों संग बैठक

शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में निगम आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा एक बैठक की अध्यक्षता की गई. इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर को साफ- सुथरा बनाने के लिए यह एक मजबूत पहल है. पर्यावरण संरक्षण हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए. इससे शहर की साफ- सफाई सुधरेगी. साथ ही, पर्यावरण के प्रति नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी. आने वाले समय में यह कदम शहर को हरियाली और स्वच्छता के मामलों में खुद को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत कर सकेगा.

की जाएंगी नई व्यवस्था

इस दौरान निगम आयुक्त ने अधिकारियों से आरडब्ल्यूए के पार्क रखरखाव से संबंधित लंबित बिलों की अदायगी जून के महीने तक पूरी करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस काम में कोई परेशानी ना आए, इसके लिए पर्यावरण एवं स्थिरता विंग में अकाउंटेंट भी लगाया जा रहा है. पर्यावरण एवं स्थिरता विंग के नोडल अधिकारी, अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव ने जानकारी दी कि सभी पार्कों में आउटर और इंटरनल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ- साथ पार्क आईडी भी बनाई जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts