गुरुग्राम का यह सेक्टर बना रियल एस्टेट निवेशकों की पहली पसंद, स्मार्ट प्लानिंग और ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर ने खींचा ध्यान

गुरुग्राम | हरियाणा के कई शहर आजकल देश ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर छाए हुए हैं. उनमें से ही एक नाम गुरुग्राम का है. यह तेजी से भारत के सबसे समृद्ध शहरों के तौर पर उभरा है. बड़ी- बड़ी कंपनियों के यहां ऑफिस स्थित हैं. साथ ही सरकार भी बड़े पैमाने पर यहां प्रोजेक्ट स्थापित कर रही है. एक से बढ़कर एक MNC यहां निवेश को आतुर हैं. प्रॉपर्टी के मामले में भी दिनो-दिन यह शहर नए आयाम छू रहा है.

Gurugram City Town

इसी कड़ी में सेक्टर 89 एक महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरे क्षेत्र के रूप में सामने आ रहा है. यहां भविष्य की अपार संभावनाओं के चलते इस सेक्टर को रियल एस्टेट निवेश और मॉडर्न निवास के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.

बेहतरीन कनेक्टिविटी

यहां की खास पहचान इसकी लोकेशन है. यह इलाका 100 मीटर चौड़ी हरित पट्टियों से युक्त मेन रोड से जुड़ा हुआ है. एक और बात जो इसे खास बनाती है, वह NH 48 और NH 352W जैसे प्रमुख राजमार्गों से इसकी कनेक्टिविटी है. इनके चलते राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों से यहां की कनेक्टिविटी बढ़ जाती है. इसके अलावा, द्वारका एक्सप्रेसवे और मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर भी इसकी विशेषताओं में चार चांद लगा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम

IMT मानेसर, DLF कॉरपोरेट ग्रीन्स एवं अन्य औद्योगिक व कॉर्पोरेट जोन की 9 से 10 किलोमीटर की सीमा में मौजूदगी होने के चलते कामकाजी लोगों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प के तौर पर उभरा है.

स्मार्ट प्लानिंग ने बनाया इसे खास

यह एक बहुत ही बढ़िया तरीके से प्लान किया गया इलाका बनने जा रहा है. यहां घर, दुकान और संस्थान बनाने के लिए जमीन दी जा रही है. कई नामी बिल्डर प्लॉट वाली कॉलोनियां और कम ऊंचाई वाले मकानों की योजनाओं पर काम कर रहे हैं. लोगों की सहूलियत के लिए यहां स्कूल, अस्पताल, बाजार और घूमने- फिरने की जगह भी बनाए जाएंगे.

भविष्य को ध्यान में रखते हुए लोगों को यहां अच्छी और सुविधाजनक जिंदगी देने के लिए काम किया जा रहा है. इस स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल इलाका बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है. यहां चौड़ी सड़कें, साफ- सुथरी नालियां, अच्छी पानी की व्यवस्था और हरियाली के लिए भी काम किया जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts