हरियाणा की 13 आईटीआई में शुरू हुईं 8 नई ट्रेड्स, जानिए कहां- कहां शुरू हुए कोर्स

चंडीगढ़ | हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश के 13 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मौजूदा शैक्षणिक सत्र से 8 नई ट्रेड्स की शुरुआत की गई है. इसी कड़ी में आईटीआई रेवाड़ी में मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड शुरू किया गया है. इसको लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा दिशा- निर्देश भी जारी किए गए हैं.

Girls

युवाओं को मिलेगा लाभ

सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है. विभिन्न तरीकों से युवाओं को अलग- अलग स्किल्स में प्रशिक्षित किया जा रहा है. साथ ही, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है. इसी दिशा में निदेशालय द्वारा प्रदेश की 13 आईटीआई में 8 नए कोर्स शुरू करने का फैसला लिया गया है. माना जा रहा है कि इन कोर्सों को करने के बाद युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी. इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं की मांग भी तेजी से बढ़ेगी.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के रण में उतरी हरियाणा BJP, मेयर पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार

6 जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

मौजूदा सत्र से इन नए ट्रेड्स में एडमिशन के लिए आवेदन किए जा सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू हो चुकी है. राजकीय महिला आईटीआई अंबाला सिटी और राजकीय आईटीआई भिरडाना में ड्रोन पायलट ट्रेड शुरू किया गया है. राजकीय आईटीआई भिवानी में फाइवजी टेक्नीशियन ट्रेड की शुरुआत की गई है.

रेवाड़ी, रावलधी, जींद और महम की आईटीआई में मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड शुरू किया जाएगा. खेड़ा और कैथल की आईटीआई में सोलर टेक्नीशियन ट्रेड शुरू होगा. इसके अलावा, कुरुक्षेत्र में साइबर सिक्योरिटी असिस्टेंट, महेंद्रगढ़ में सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन, पानीपत में सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन और सोनीपत में ग्रीन हाईड्रोजन प्रोडक्शन टेक्नीशियन ट्रेड शुरू किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts