डबल इंजन सरकार से बदला हरियाणा का चेहरा, 11 सालों में पीएम मोदी ने दीं कई अहम सौगातें

चंडीगढ़ | बीते 11 सालों के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को कई बड़ी योजनाओं की सौगात दी है. अब तक वह 14 बार प्रदेश में आ चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी प्रधानमंत्री द्वारा तीन बार राज्य का दौरा किया जा चुका है. कई बार अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भी वह यहीं से कर चुके हैं.

Narender Modi

प्रदेश को मिली बड़ी परियोजनाएं मिलीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, रेल फैक्ट्री और फ्रेट कॉरिडोर समेत कई बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी गई है. प्रदेश के कई जिलों को नेशनल हाईवे से जोड़ा जा रहा है. अब तक 21 नए नेशनल हाईवे को हरी झंडी प्रदान की जा चुकी है, जिनमें से 12 बन चुके हैं. प्रदेश को ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की मंजूरी भी मिल चुकी है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने किया विकास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है. केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री सैनी द्वारा पंचकूला में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को कई योजनाओं का लाभ दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 बार हरियाणा में आए थे. अब नायब सिंह सैनी द्वारा मुख्यमंत्री का पद संभाले जाने के बाद भी प्रधानमंत्री चार बार हरियाणा में आ चुके हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

हर वर्ग के लिए लागू हुई योजनाएं

प्रधानमंत्री ने किसानों, युवाओं, खिलाड़ियों और कारोबारियों के लिए कई योजनाएं पेश की हैं. हरियाणा सरकार केंद्र की योजनाओं को भी सही प्रकार से धरातल पर लागू कर पा रही है. प्रदेश की जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा नई पहल भी की जा रही है. प्रधानमंत्री द्वारा बीमा सखी योजना की शुरुआत हरियाणा से की गई थी. यमुनानगर में पावर प्लांट और बायोगैस प्लांट की नींव भी रखी गई. हिसार एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल का शिलान्यास भी इसी दिन किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts