फरीदाबाद के पुराने बाजारों को मिलेगा नया रूप, ‘बापू बाजार’ की तर्ज पर होगा विकास; नगर निगम ने बनाई योजना

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद शहर के पुराने बाजारों को अब नया आधुनिक रूप दिया जाएगा. दरअसल, नगर निगम द्वारा शहर के चार प्रमुख बाजारों को चिन्हित करने की योजना बनाई गई है. इसे लेकर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने पार्षदों के साथ बैठक की. इस दौरान बाजारों को नया स्वरूप देने की रूपरेखा तैयार करने के विषय में चर्चा की गई.

Traditional Dress

बल्लभगढ़ बाजार बनेगा मॉडल

इसी कड़ी में बल्लभगढ़ के बाजार को जयपुर के प्रसिद्ध ‘बापू बाजार’ की तर्ज पर मॉडल रूप दिया जाएगा. यहां बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा. साथ ही, पार्किंग व्यवस्था को भी सुधारा जाएगा. बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा. कहा जा रहा है कि जयपुर का बापू बाजार सुबह 11:00 से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है. इसी तरह फरीदाबाद के बाजारों के खुलने और बंद होने का समय भी निर्धारित किया जाएगा.

NIT बाजार में है सुविधाओं का अभाव

नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, NIT एक नंबर बाजार में करीब 3,000 दुकानों पर हर रोज़ 10,000 से ज्यादा ग्राहक खरीदारी करने के लिए आते हैं. इससे सरकार को हर दिन लाखों रुपये का टैक्स भी प्राप्त होता है. इसके बावजूद, यहां ना तो पार्किंग की व्यवस्था है और ना ही सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध हैं. मार्केट एसोसिएशन द्वारा कई बार इस विषय में नगर निगम को पत्र लिखा जा चुका है. लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

कमियों से जूझ रहे बाजार

इसी प्रकार की समस्याओं का सामना ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के बाजारों में भी ग्राहकों और दुकानदारों को करना पड़ रहा है. ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में 300 से ज्यादा दुकानें हैं, जहां हर रोज़ करीब 5000 लोग खरीदारी के लिए आते हैं. यहां भी शौचालय और पार्किंग की सुविधा का अभाव है. इन बाजारों की समस्याएं निगम आयुक्त के साथ बैठक के दौरान सामने रखी गईं ताकि इनका शीघ्र समाधान कराया जा सके.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts